Nitesh Kumar Biography : हेल्लो दोस्तों, आज की इस पोस्ट में हम आपको कबड्डी के स्टार खिलाडी नितेश कुमार का जीवन परिचय (Nitesh Kumar Biography) बताएँगे, नितेश कुमार कौन है? नितेश कुमार क्या है? नितेश कुमार कहा से खेलते है? इन सभी सवालों के जवाब आपको आज आपको इस लेख के द्वारा हम आप तक पहुचायेगे.
प्रो कबड्डी लीग के छठें सीजन के बेस्ट डिफेंडर के अवार्ड से नवाज़े गये नितेश कुमार एक कबड्डी कोच के बेटे हैं, जिन्होंने प्रो कबड्डी लीग के 6वें सीजन में अपने अद्भुत प्रदर्शन से सभी को हैरान कर दिया था और UP Yoddha (उत्तर प्रदेश योद्धा) टीम टीम को अपने प्रदर्शन के दम पर ही प्ले ओफ्फ्स में गये थे.
नितेश कुमार ने FKHP (Future Kabaddi Heroes Program) से स्नातक करने के बाद नितेश विवो प्रो कबड्डी में आते है क्योकि वो एक कोच के बेटे थे तो नितेश के उपर अच्छा प्रदर्शन करने का अतिरिक्त दबाव था. और नितेश ने इस जिम्मेदारी को बखूबी निभाया और कबड्डी लीग के सबसे बेहतरीन डिफेंडर बनकर उभरे.
Nitesh Kumar Biography (नितेश कुमार के बारे में)
नितेश कुमार कौन है? (Who is Nitesh Kumar) |
|
पूरा नाम | नितेश कुमार |
उम्र | 22 |
जन्म तिथि | 12 – अगस्त – 1997 |
वजन | 74 किलो |
माता – पिता | नाम ज्ञात नहीं |
स्पोर्ट्स नाम | कबड्डी |
प्लेयिंग पोजीशन | राईट कार्नर |
प्लेयिंग रोल | डिफेंडर |
टीम | यूपी योद्धा |
अवार्ड | बेस्ट डिफेंडर (सीजन 6) |
प्रारंभिक जीवन
नितेश के पिता जो की खुद कबड्डी में एक कवर डिफेंडर के रूप में खेलते थे उनका अहम् योगदान है नितेश के डिफेंडर बनने के पीछे और यह नितेश भविष्य में बहुत आगे तक ले जायेगा, जैसा की इनके पिता कबड्डी खेलते थे तो इनका परिवार पहले से ही कबड्डी से परिचित था तो नितेश के पिता और चाचा ने नितेश एक डिफेंडर के तौर पर निखारने का फैसला किया उर यह सही साबित हुआ और नितेश ने कड़ी मेहनत की इसके लिये.
नितेश अगर आज विवो प्रो कबड्डी लीग में खेल रहे है तो इसका सबसे ज्यादा श्रेय उनके पिता और चाचा को जाता है जिनके प्रोत्साहन के चलते नितेश यहाँ तक पहुचे है नितेश ने यह बात खुद कही है.
FKHP (फ्यूचर कबड्डी हीरोज प्रोग्राम)
इस कार्यक्रम के चलते नितेश ने काफी कुछ सीखा और नितेश ने अपने एक इंटरव्यू में कहा था की मैंने FKHP में अपने आप को एक डिफेंडर के रूप मजबूत किया था और खुद उस लायक बनाने के लिये कड़ी मेहनत की नितेश ने यह भी कहा था की वहा से जो भी मैंने सीखा उससे मुझे एक खिलाडी बनने में बहुत मदद मिली है और बल्कि शुरुआत में वहा का प्रशिक्षण और आहार मेरे लिये बिलकुल नया था पर बाद में सब ठीक हो गया और मै उसे हमेशा फॉलो करता हूँ.
UP Yoddha के लिये खेलना और इतिहासिक करतब
FKHP के तीन चरणों के बाद नितेश कुमार सीजन 5 के लिये युवा खिलाडियों की नीलामी के लिये शामिल गया और फिर नितेश पर UP Yoddha की टीम दांव लगाया और उसी साल नितेश का डेब्यू भी हुआ और नितेश ने बढ चढ कर खेल दिखाया और 47 टैकल point के साथ UP Yoddha की टीम ने टॉप डिफेंडर बने.
इसके बाद शुरू होती है नितेश की दुनिया और सीजन 6 में नितेश ने शुरुआत से अच्छा खेल दिखाया और शुरू के 6 मैच में उन्होंने 78.12 की शानदार स्ट्राइक से 25 टैकल किये और पूरे सीजन में उन्होंने एक सीजन में सबसे ज्यादा टैकल point लेने वाले डिफेंडर 80 पॉइंट के साथ सुरेंदर नाडा का था उसे तोड़ कर चौकाने वाला एक इतिहास बनाया और टैकल की सेंचुरी पूरी करदी. ऐसा करने वह पहले डिफेंडर बने.
नितेश कुमार के PKL के आकडे
कुल मैच | 61 |
पॉइंट्स | 192 |
टैकल | 320 |
सफल टैकल | 190 |
सुपर टैकल | 14 |
रेड पॉइंट | 2 |
ग्रीन कार्ड | 3 |
येलो / रेड कार्ड | 0 / 0 |
नितेश कुमार सिग्नेचर मूव (Nitesh Kumar Signature Move)

Credit: prokabaddi.com
कबड्डी में हर खिलाडी का एक सिग्नेचर मूव होता है और नितेश कुमार के पास यह एंकल होल्ड के रूप में है एंकल होल्ड – जबरदस्त पकड़ और ताकत के साथ डिफेंडर, रेडर के टखने को पकड़ लेता है, जब वह मिड लाइन की ओर जा रहा होता है और फिर से उसे अपने कोर्ट की ओर लाके टैकल करता है.
नितेश के बारे में कुछ रोचक बातें
- नितेश कुमार एकलौते खिलाडी है जिन्होंने एक सीजन 100 से ज्यादा टैकल point पूरे किये हो.
- सीजन 5 में कुल 8 हाई 5 के साथ एकलौते सीजन में सबसे अधिक हाई 5 के मामले में दुसरे खिलाडी है.
- नितेश की पिछले सीजन टैकल स्ट्राइक 64.93 की थी जो 30 से अधिक पॉइंट कमाने वाले खिलाडियों में सबसे अधिक थी.
तो दोस्तों ये था नितेश कुमार के बारे में (Nitesh Kumar Biography) अगर आपको Nitesh Kumar Biography पर लिखी गयी यह पोस्ट पसंद आई तो इसे अपने दोस्तों के साथ सोशल मीडिया पर share करें और ऐसी ही और पोस्ट पढने के लिये हमारे ब्लॉग पर आते रहे.
स्रोत – प्रो कबड्डी
अन्य पढ़े:-
Leave a Comment